1300 आश्रितों को मिले नियुक्ति, करुणामूलक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एक महीने के भीतर मांगी राहत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य पदाधिकारी एवं आईटी सेल प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने सरकार से मांग की है कि चयनित 1300 आश्रितों को एक महीने के भीतर नियुक्तियां प्रदान की जाएं। ये नई आय सीमा के दायरे में आते हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर चुके हैं।

अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने गत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी। इस दौरान जिला मंडी के प्रधान अनिल कुमार, जिला ऊना के प्रधान निखिल शर्मा, नेत्र सिंह, राकेश कुमार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करुणामूलक आश्रित उपस्थित रहे।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अभी तक अधिकांश मामलों का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपए करने और 62500 रुपए की पूर्व शर्त को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा लगभग 1300 करुणामूलक आश्रितों का चयन किया जा चुका है।

अभिषेक कुमार ने सरकार से मांग की है कि चयनित 1300 आश्रितों को एक माह के भीतर नियुक्तियां प्रदान की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 400 ऐसे परिवार हैं, जो वर्तमान तीन लाख रुपये की आय सीमा के अंतर्गत आते हैं, लेकिन पूर्व में किसी कारणवश उनके आवेदन अस्वीकृत हो चुके हैं।

सरकार ने आय सीमा में संशोधन कर हजारों परिवारों को राहत दी है, लेकिन इन 400 परिवारों को अभी भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सरकार को इनके लिए भी जल्द कोई ठोस नीति या विशेष समाधान निकालना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र परिवार करुणामूलक नियुक्ति के लाभ से वंचित न रहे।

करुणामूलक संघ ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार जल्द ही इन लंबित मामलों पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...