चंबा में नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन घसीटते हुए जंगल में ले गया दरिंदा…इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी एक सहेली के साथ गांव से कुछ सामान लेने के लिए जंगल के रास्ते से जा रही थी।

तभी एक व्यक्ति ने नाबालिग को दबोच लिया और जबरन घसीटते हुए घने जंगल की तरफ ले जाने का प्रयास किया। घटना के दौरान साथ मौजूद सहेली ने वहां से भागकर तुरंत पीड़िता के परिजनों को मामले की सूचना दी।

परिजनों ने बिना समय गंवाए स्थानीय पुलिस चौकी से संपर्क कर आपबीती बताई और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जब उसके घर पर छापेमारी की, तो वहां से एक बिना लाइसेंस की जंग लगी बंदूक बरामद हुई। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच तेज कर दी है।

वहीं, पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...