धर्म परिवर्तन के लिए पांच लाख का ऑफर, एक परिवार को दिया लालच, हर महीने पांच हजार, फ्री इलाज की सुविधा

--Advertisement--

घुमारवीं के हवाण में कार सवारों ने एक परिवार को दिया लालच; हर महीने पांच हजार, फ्री इलाज की सुविधा

हिमखबर डेस्क

घुमारवीं उपमंडल के हवाण क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया है। रविवार को थाना घुमारवीं में दी गई शिकायत के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि कार्रवाई की मांग को लेकर सामने आए।

लोगों ने थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। रविवार शाम को थाना घुमारवीं में दर्ज शिकायत के बाद यह मामला सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोमवार को विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि वह रविवार दोपहर अपने निजी कार्य से भ्यानू पीर मंदिर के समीप स्थित स्टोर में गया था। इसी दौरान एक गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे।

संदीप का आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति उसका परिचित था, जबकि अन्य लोगों को वह नहीं जानता था। आरोप के अनुसार उक्त लोगों ने उसे परिवार सहित धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपए देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही प्रतिमाह पांच हजार रुपए तथा मुफ्त इलाज की सुविधा देने की बात भी कही।

संदीप का आरोप है कि संबंधित लोग हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। जब उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई तथा उसे एक बाइबल देकर दोबारा विचार करने के लिए कहा गया।

सोमवार को भी कई ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए तथा प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, जिला मंत्री विशाल नड्डा, संवेदना संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, लक्की शर्मा, अजीत, प्रवीण, संदीप, पूजा, चम्पा देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...