दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा बगवां-मस्सल मार्ग पर निजी स्कूल के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सिविल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और ग्रामीणों ने दूसरे वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्सल निवासी करीब 40 वर्षीय सतीश अपने भांजे के साथ दोपहिया वाहन पर जा रहा था। निजी स्कूल के पास पहुंचने पर उसकी बाइक की दूसरे दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीमल कालेज एवं अस्पताल टांडा रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए।

ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से मांग की कि जिस दोपहिया वाहन से टक्कर हुई, उसके चालक को तुरंत गिरफ्तार कर उसका मैडीकल परीक्षण करवाया जाए। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कालेज भेजने की बात कही तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

उनका कहना था कि जब तक दूसरे वाहन चालक को सामने नहीं लाया जाता और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव अस्पताल से नहीं ले जाने दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरएस बाली पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक एवं हिमाचल पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...