घरेलू कलह ने छीनीं मां की सांसें! 10 साल का बेटा PGI में लड़ रहा जिंदगी की जंग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सदर थाना ऊना के अंतर्गत आते झलेड़ा में घरेलू कलह के चलते एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।

इस खौफनाक कदम के चलते महिला की मौत हो गई है, जबकि बेटा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और हड़कंप का माहौल है। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को महिला का अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि इस बहस के बाद उसका पति घर से बाहर चला गया। पति के जाने के कुछ ही देर बाद घर में मौजूद महिला और उसके 10 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

जब पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना एक पल की देरी किए मां-बेटो को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, 10 वर्षीय मासूम की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। फिलहाल पीजीआई में डॉक्टरों की टीम बच्चे की सांसें बचाने की जद्दोजहद में लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि एक मां को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा?

घटना के बाद से महिला का पति घर से गायब है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल से इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों से पर्दा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...