राज्यपाल के पास पहुंचा अर्की अस्पताल में महिला की मौत का मामला, पथरी के ऑपरेशन के दौरान कैसे चली गई सीमा की जान?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन के सिविल अस्पताल अर्की में पथरी के आपरेशन के दौरान महिला सीमा शर्मा की मौत का मामला अब लोक भवन पहुंच गया है। महिला सीमा के पति हंसराज शर्मा और अन्य स्वजन राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से मिले और उन्हें घटनाक्रम की जानकारी देकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में परिवार ने बताया कि 41 वर्षीय सीमा शर्मा को 12 एमएम की पथरी की शिकायत थी। चिकित्सकों द्वारा आपरेशन की सलाह देने पर अर्की अस्पताल लाए थे। आपरेशन के दौरान उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि अस्पताल के भीतर क्या हुआ।

बाद में सीमा को 108 एंबुलेंस से आइजीएमसी शिमला भेज दिया। स्वजन का आरोप है कि इस दौरान उन्हें न तो कोई विस्तृत मेडिकल रिकॉर्ड दिया और न ही स्थिति की गंभीरता के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत करवाया। परिवार ने राज्यपाल को बताया कि जब वे आइजीएमसी पहुंचे तो वहां उन्हें कहा कि सीमा की मौत हो चुकी है।

हंसराज ने कहा आज तक परिवार को यह नहीं बताया कि आपरेशन के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे सीमा की जान चली गई। बाद में उनसे पोस्टमार्टम न करवाने संबंधी लिखित बयान लिया। परिवार का कहना है कि उस समय वे गहरे सदमे में थे और परिस्थितियों को समझने की स्थिति में नहीं थे।अंतिम संस्कार के दौरान सीमा की पीठ पर नीले निशान दिखाई दिए, जिससे उनके मन में और अधिक संदेह पैदा हुआ। ऐसे में मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चलती बस में मोबाइल सुनने पर नपेंगे ड्राइवर, परिवहन निगम ने कसा शिकंजा, दो हजार रुपए का कटेगा चालान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सडक़ दुर्घटनाओं पर लगाम कसने...

इंडोर स्टेडियम नूरपुर को मिला बैडमिंटन कोर्ट का मैट, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ने जताया पूर्व विधायक अजय महाजन...

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 90 पदों पर भर्ती हेतु लगेगा लघु रोजगार मेला

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के JE का ब्लाइंड मर्डर सुलझा, लेडी डॉक्टर से अवैध संबंध बने वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क जलशक्ति विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह...