जिला रोजगार कार्यालय, चम्बा में 9 जून को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू :- जितेंद्र सिंह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 52 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी और इससे अधिक अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक होना आवश्यक है। दोनों पदों के लिए पुरुष और महिला आवेदकों हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना और चंडीगढ़ में की जाएगी। सुरक्षा गार्ड पदों के लिए सीटीसी 20,226 रुपये प्रतिमाह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 27,520 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अतिरिक्त भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) तथा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाओं एवं लाभों का भी प्रावधान रहेगा।

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैलून में मचा हड़कंप, मजाक में गले लगाया तो आगबबूला हो उठा युवक, पेट में घोंप दी कैंची

हिमखबर डेस्क शहर के बद्रीपुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक...

घरेलू कलह ने छीनीं मां की सांसें! 10 साल का बेटा PGI में लड़ रहा जिंदगी की जंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल...

सुबह लगा इंजेक्शन…दोपहर को 45 दिन की मासूम बच्ची की मौत; अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दीन दयाल...

CIA टीम ने 1.345 किलोग्राम चरस के साथ धरे 2 युवक, कार में इस तरह छिपा रखी थी खेप

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा...