हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

--Advertisement--

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी, कुल्लू समेत सात जिलों के लिए येलो अलर्ट, 50 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं तेज हवाएं

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आगामी सप्ताह के दौरान लगातार बदलता रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश में चार जून से एक बार फिर मौसम सक्रिय होने जा रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चार जून को प्रदेश के अधिकांश भागों में तथा पांच जून को कई स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा 3 और 6 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में तथा चार और पांच जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...