बड़ी लापरवाही: चुनाव ड्यूटी से गायब हुआ कर्मचारी, नोटिस जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, कटराईं वार्ड नंबर-2 में चंदर मणि (तकनीशियन, आईएआरआई आरएस कटराईं) की नियुक्ति पोलिंग ऑफिसर के रूप में की गई थी। उन्हें तय समय और स्थान पर चुनाव संबंधी कार्यों के लिए उपस्थित होना था, लेकिन रिपोर्टिंग के दौरान वह नदारद पाए गए।

इस संबंध में प्रशासन को शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला संज्ञान में लिया गया। मनाली एसडीएम ने चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के अनुसार, चुनाव जैसे महत्वपूर्ण और संवैधानिक कार्य में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया है।

संबंधित कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो इसे जानबूझकर की गई कोताही माना जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...