कंगना रनौत के गृहक्षेत्र भांबला में जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला, चाकू से वार के आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के गृहक्षेत्र भांबला में एक महिला प्रत्याशी पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह हमला भांबला वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम अभिलाषा ठाकुर पर खुडला गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से वार करने के साथ पत्थरबाजी भी की, जिससे वह घायल हो गईं और उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि अभिलाषा ठाकुर रविवार देर शाम चुनाव प्रचार से लौट रही थीं। आरोप है कि खुडला के पास वह लघुशंका के लिए वाहन से उतरी थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अभिलाषा ठाकुर की मां ने चाकू से हमला करने और पत्थर मारने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना ने भांबला वार्ड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...