मासूमियत पर डाका, शातिर ने दुकान से उड़ाया मोबाइल, आरोपी CCTV में कैद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर के वार्ड नंबर-4 में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि घटना 15 मई की है, लेकिन अब इससे जुड़ी एक CCTV फुटेज सामने आई है। एक मासूम बच्चा अपने पिता की दुकान पर बैठा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता किसी जरूरी काम से नजदीक के नया बाजार गए हुए थे और इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान में पहुंचा। आरोपी ने पहले बच्चे से अंडे मांगे। जैसे ही बच्चा अंडे निकालने के लिए पीछे मुड़ा, आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठा लिया और वहां से फरार हो गया।

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत गुन्नुघाट चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...