प्रत्याशी के निधन के कारण ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड पांच में नए सिरे से होंगे वार्ड सदस्य के चुनाव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राज्य चुनाव आयोग ने सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड संख्या-5 (स्योग-5) के प्रत्याशी के निधन के कारण 26 मई, 2026 को निर्धारित वार्ड सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से करने की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार भीम सिंह पुत्र किशन चंद गांव एवं डाकघर स्योग वार्ड संख्या 05 (स्योग-5) से वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। गत 21 मई, 2026 को उनका निधन हो गया। इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी-सह-उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर, की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। इस पर आयोग ने यह चुनाव नए सिरे से करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत स्योग के वार्ड संख्या 05 (स्योग-5) के सदस्य पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे और एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद उक्त वार्ड के लिए केवल एक ही उम्मीदवार शेष है।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 का नियम 48 यह प्रावधान करता है कि यदि किसी ऐसे उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है जिसका नामांकन जांच में वैध पाया गया हो और जिसने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली हो, और उसकी मृत्यु की सूचना मतदान प्रारंभ होने से पहले प्राप्त हो जाती है तथा मैदान में केवल एक ही उम्मीदवार शेष रह जाता है, तो राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार नए सिरे से चुनाव होंगे।

इसी आधार पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है और इस वार्ड में नए सिरे से चुनाव आयोजित करने का कार्यक्रम आयोग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...