प्रवेश पत्रों पर विशेष क्यूआर कोड, इंडियन आर्मी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों को दी खास सुविधा

--Advertisement--

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों को दी खास सुविधा, पहली से 12 जून तक होगी परीक्षा

हिमखबर डेस्क

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा 2026-27 के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए हैं। इस बार आर्मी एडमिट कार्ड पर एक क्यूआर कोड दिया है, जिसे स्कैन करते ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी के साथ लोकेशन मिलेगी, जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।

अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन पहली जून से शुरू होगा, जो 12 जून तक चलेगा। आगरा, अलीगढ़, झांसी और मथुरा जनपदों में बनाए गए कुल 11 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस बार सेना ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नई पहल की शुरुआत की है।

प्रवेश पत्रों पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है, जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में होने वाली परेशानी से बचाना और समय से केंद्र तक पहुंचाना है। साथ ही सेना एक अन्य और बदलाव किया है।

इस बार विभिन्न श्रेणियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब अलग-अलग प्रवेश पत्र नहीं दिए जाएंगे। एक से अधिक श्रेणी जैसे जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन के लिए एक ही प्रवेशपत्र जारी किया गया है।

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के प्रमुख कर्नल बिक्की शर्मा ने अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र में दिए गए क्यूआर कोड को जांच लें। केंद्र पर समय से पहुंचें। इस भर्ती से अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) के पदों पर बहाली होगी।

इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट / वेटनरी) पदों पर भी भर्ती होगी।

सैंपल पेपर जारी

इंडियन आर्मी की तरफ से कुछ दिन पहले लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर भी जारी किए गए थे। अभ्यर्थी इनकी मदद से अपनी तैयारी को धार दे सकते हैं। अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े पांच मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 माक्र्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे, जो 40 माक्र्स के होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...