कैबिनेट मीटिंग: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के और पद भरने सहित इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 1500 और पद भरने का फैसला हो सकता है। बागवानी विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 30 पदों को भरने की भी मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में वाहन पंजीकरण फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। पंजीकरण की न्यूनतम दर 8 प्रतिशत (गाड़ी की कीमत का 8 प्रतिशत) से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

बैठक में स्टेट बिल्डिंग कोड लागू करने पर भी चर्चा होगी। सरकार नेशनल बिल्डिंग कोड के बजाय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपना अलग कोड तैयार करना चाहती है।

13.79 किलोमीटर लंबे तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होगी। इस परियोजना को शुरू करने के लिए सरकार ऋण मंजूरी पर निर्णय लेगी। यह परियोजना शिमला शहर के प्रमुख स्थानों को जोड़ते हुए ट्रैफिक दबाव कम करने में मददगार होगा।

बैठक में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए भी कुछ निर्णायक फैसले होने की संभावना भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गिरिपार की लड़की की जिद ने कान्स में गाड़ा “खूंटा”, दुनिया देखेगी “पहाड़” की आत्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र शिलाई के दुर्गम...

यमुना में मिली मासूम की लाश का मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, डूबने से हुई मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में 15 दिन...