POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा जख्म देने वाले आतंकवादी का खात्मा हो गया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने अलबद्र संगठन के कमांडर अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है।

यही वहीं आतंकवादी था, जिसने 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हुए हमले की पटकथा लिखी थी। यानी कि हमले का मास्टरमाइंड था। इस आतंकी हमले में भारत के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।

हमजा सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। पुलवामा हमले के बाद हामजा पाकिस्तान चला गया था और वहां खुद को एक शिक्षक बताता था। आतंकी बुरहान हमजा पुलवामा जिला का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि हमजा को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में गोली मारी गई है। आतंकी पीओके स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ लोग पहुंचे और उसके गोलियों से छलनी कर कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...