नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए, ज्वाली पुलिस ने आज एक नशा तस्करी के आरोपी के मकान को ध्वस्त कर दिया, जो सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था।

यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमल में लाई गई है। पुलिस थाना ज्वाली में आरोपी बंटी उर्फ़ रवि कुमार गांव भोल के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 270/24 के संबंध में की गई है।

जांच में सामने आया था कि आरोपी ने यह संपत्ति कथित तौर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की कमाई से अर्जित की थी। राजस्व विभाग द्वारा की गई निशानदेही में यह स्पष्ट होने के बाद कि उक्त ढांचा सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाया गया था जिसे आज कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ध्वस्त कर दिया गया।

डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला की मेघना पुरी को PM मोदी का जवाब, राखी और शुभकामनाओं के लिए कहा धन्यवाद

धर्मशाला की मेघना पुरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...