लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को सुप्रीम कोर्ट की पहल, हमीरपुर एडीआर सेंटर में विशेष बैठकें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वाेच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अप्रैल से सर्वाेच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है।

इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न केसों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है। 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वाेच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ ही इस विशेष अभियान का समापन होगा।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। इसी कड़ी में 25 मई को सुबह 11 बजे पक्का भरो में स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के एडीआर सेंटर में भी सुलह एवं मध्यस्थता बैठकें आयोजित की जाएंगी।

कुलदीप शर्मा ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इन बैठकों में स्वयं या meet.google.com/vxi-ouvp-duu पर वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर सर्वोच्च न्यायालयों में लंबित अपने मामलों को विशेष लोक अदालतों में निपटाने की प्रक्रिया आरंभ करवाएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर या ईमेल secy-dlsa-ham-hp@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फार्म तैयार किया गया है, जो सर्वाेच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर उपलब्ध है।

इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक के माध्यम से 31 मई तक गूगल फार्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...