महिला ने HRTC कर्मचारी पर लगाया यौन शोषण व धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एक शादीशुदा महिला ने एचआरटीसी में काम करने वाले कर्मचारी पर तीन-चार साल से लगातार यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र का है।

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक एचआरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें अपने नियंत्रण में रखा और पिछले तीन-चार साल से जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी कई बार महिला के क्वार्टर पर जबरन पहुंचकर और उनके साथ गलत काम किया।

महिला ने शिकायत में कहा कि वह इन संबंधों के बारे में किसी को बताना चाहती थी, लेकिन अभियुक्त उन्हें मारने की धमकी देते थे। इससे महिला काफी परेशान और तंग आ चुकी है।शिकायत के अनुसार आरोपी बहलाकर उसके कमरे में आता था और उनके इच्छा के खिलाफ गलत काम करते थे।

इस पूरे मामले में महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 351(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...