हिमाचल के 25 शहरी निकायों में महिलाओं को मिलेगी सरदारी, जानें आरक्षण रोस्टर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में नगर पंचायत और नगर परिषदों के गठन की कवायद के बीच शहरी विकास विभाग की ओर से जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार 25 नगर निकायों की सरदारी महिलाओं के हाथ आने वाली है।

आरक्षण रोस्टर के अनुसार 20 पद सामान्य श्रेणी की महिलाओं जबकि 5 एससी श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रदेश के 47 नगर निकायों में से 18 सीटें अनारक्षित हैं। प्रदेश में एक मात्र कांगड़ा की शाहपुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

महिलाओं के लिए ये निकाय आरक्षित

महिलाओं के लिए आरक्षित निकायों में कुल्लू की निरमंड नगर पंचायत, सोलन की अर्की नगर पंचायत, कांगड़ा की ज्वालामुखी नगर परिषद, सोलन की कंडाघाट नगर पंचायत, ऊना की संतोषगढ़ नगर परिषद, अंब और गगरेट नगर पंचायत, कुल्लू नगर परिषद, कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद, ठियोग नगर परिषद, ऊना की टाहलीवाल नगर पंचायत, सिरमौर की नाहन नगर पंचायत, पांवटा साहिब नगर पंचायत, मंडी की सरकाघाट परिषद, हमीरपुर की सुजानपुर टीहरा, शिमला की सुन्नी नगर पंचायत, चंबा की डल्हौजी नगर परिषद के अलावा शिमला की चौपाल, जुब्बल और नारकंडा नगर पंचायत शामिल है।

अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित निकाय

अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए ऊना की दौलतपुर, नगर परिषद चंबा, कुल्लू की नगर पंचायत बंजार, नगर परिषद बिलासपुर और मंडी की नगर परिषद सुंदरनगर शामिल है। ऊना की मेहतपुर नगर परिषद, कांगड़ा की नगरोटा बगवां नगर परिषद, बिलासपुर की घुमारवीं नगर परिषद, नगर परिषद रोहडू और नगर पंचायत चिड़गांव अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

ये नगर पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में

आरक्षण रोस्टर के अनुसार बिलासपुर की नगर पंचायत तलाई, नगर परिषद नयना देवी, चंबा की नगर पंचायत चुवाड़ी, हमीरपुर की नगर पंचायत भौटा, नगर परिषद कांगड़ा, नगर परिषद देहरा, कुल्लू की नगर पंचायत भुंतर, मंडी की नगर परिषद जोगिंद्रनगर, नगर पंचायत रिवालसर, नगर परिषद नेरचौक, नगर पंचायत करसोग, शिमला की नगर परिषद रामपुर, नगर पंचायत नेरवा, नगर पंचायत कोटखाई, सिरमौर की नगर पंचायत राजगढ़, सोलन की नगर पंचायत नालागढ़, कुल्लू की नगर परिषद मनाली और सोलन की नगर परिषद परवाणू अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।

सोलन समेत छह जिलों में महिलाएं बनेंगी जिला परिषद की अध्यक्ष

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार प्रदेश में 12 में से 6 जिलों में महिलाएं अध्यक्ष होंगी। सिरमौर एससी (महिला), सोलन एससी (महिला), लाहौल-स्पीति एसटी (महिला), कांगड़ा ओबीसी (महिला), हमीरपुर महिला (सामान्य), चंबा महिला (सामान्य), मंडी एससी, किन्नौर एसटी, शिमला ओपन, कुल्लू ओपन, ऊना ओपन और बिलासपुर ओपन श्रेणी में रखी गई है।

नगर निगम मेयर के पद के आरक्षण रोस्टर पर असमंजस

प्रदेश के चार नगर निगमों के लिए मतदान हो चुका है और 31 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होने हैं। बावजूद इसके सरकार अब तक मेयर के आरक्षण रोस्टर पर फैसला नहीं ले पाई है। शहरी विकास विभाग की ओर से इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अंतिम फैसला सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में लेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

12 बीघा जमीन पर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, STF ने नष्ट किए 4.32 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा...

हिमाचल में अवैध खनन पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, हाईवे पर सामग्री फैंक भागा खनन माफिया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में वन विभाग...

कांगड़ा के गुजरेहड़ा स्कूल का राज्यपाल ने किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कांगड़ा जिले के गुजरेहड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का...

बैलेट पेपर कार्य से लेकर स्ट्रांग रूम तक, मैहला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड...