दरवाजा तोड़ कर गोशाला में घुसा भालू, गाय को उतारा मौत के घाट, प्लम के पेड़ फल सहित किए तबाह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी की नीरथ पंचायत के शरण गांव में भालू ने एक माह से आतंक मचा रखा है। सोमवार देर रात को शरण गांव में गोशाला का दरवाजा तोड़ कर भालू गोशाला में घुसा और दर्शन दास की गाय को मौत के घाट उतारा।

वहीं दूसरी ओर साथ लगते हुए बगीचों में सुरेश कुमार के प्लम के 20 फलदार पेड़ तबाह कर डाले। फसल के साथ साथ पेड़ों को भी क्षति पहुंचाई है। ग्रामीण बीते एक माह से डर के साये में जीने को मजबूर हैं। भालू के आतंक से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणें का कहना है कि रात को जाग-जाग कर निगरानी करने के बावजूद भी भालू नुकसान पहुंचा रहा है। शरण गांव के निवासी राजेश कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक छोटे भालू को पिंजरे में पकड़ा गया और अभी भी क्षेत्र में 5 से 6 भालू देखे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए, ताकि जनता को निजात मिल सके।

रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर के बोल 

उधर, रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भालू के हमले से गाय की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। भालू को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...