पंचायत चुनाव प्रचार के आरोपों पर घिरी महिला आयोग अध्यक्ष, आयोग ने डीसी कुल्लू से मांगी रिपोर्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी के खिलाफ पंचायत चुनावों में कथित चुनाव प्रचार के मामले में बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कुल्लू से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।

यह शिकायत भाजपा के राज्य कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त को भेजी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्या नेगी कुल्लू और मनाली क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार कर रही हैं।

आरोपों के अनुसार वह न केवल मैदान स्तर पर चुनावी गतिविधियों में शामिल रहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रचार अभियान में सक्रिय दिखाई दीं। भाजपा ने शिकायत में कहा है कि राज्य महिला आयोग एक वैधानिक एवं अर्ध-न्यायिक संस्था है, जिससे राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।

ऐसे में आयोग की अध्यक्ष का किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर प्रचार करना आदर्श आचार संहिता और सार्वजनिक पद की निष्पक्षता की भावना के विपरीत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने तत्काल प्रशासनिक रिपोर्ट मांगी है।

चुनाव आयोग के अतिरिक्त सचिव सूरजीत सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू से रिपोर्ट तलब की गई है। मामला हाई प्रोफाइल है और रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग आगामी कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

विपक्ष ने उठाई कार्रवाई की मांग

पंचायत चुनावों के बीच इस मामले के सामने आने से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है, जबकि राजनीतिक गलियारों में अब आयोग की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नालागढ़ ब्लास्ट से आतंकी नेटवर्क का खुलासा, नशे के आदी युवाओं को बनाया ‘फुट सोल्जर’

नालागढ़ ब्लास्ट मामले की जांच में आतंकी नेटवर्क से...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार टॉपर; किरणा-शिवानी भी छाईं

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा...

बिना टेस्ट दिए भी मिलेगी B.Ed. में सीट! SPU का ऑफर, जानें एडमिशन का पूरा मौका

B.Ed. में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...