ऊना में हिट एंड रन: ड्यूटी से घर लौट रहे पंजाब के बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार हो गया कार ड्राइवर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रात को एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के युवक की मौत हो गई। गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में देर रात एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राज कुमार पुत्र सतपाल निवासी मेंहदवाणी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक यूपी नंबर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत दुलेहड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि राज कुमार केबल बनाने वाले उद्योग में काम करता था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी गोंदपुर जयचंद के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद यूपी नंबर कार का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। इस दुखद हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देशभक्ति और पहाड़ी संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आया नया गीत “फौजी मुंडू

हिमखबर डेस्क पहाड़ी संगीत और देशभक्ति की भावना को समर्पित...

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध...