पंचायत चुनाव से पहले कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन जिला के कुनिहार विकास खंड में पंचायत चुनावों से पहले बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आने से प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो मतपत्रों के गायब पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव ड्यूटी में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज करवाया है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खनलग के वार्ड नंबर-4 के लिए जारी किए गए बैलेट पेपरों की जांच के दौरान दो मतपत्र कम पाए गए। प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक संबंधित पंचायत के लिए निर्धारित क्रम संख्या वाले मतपत्र जारी किए गए थे, लेकिन सत्यापन के दौरान अंतिम दो बैलेट पेपर नहीं मिले।

बताया जा रहा है कि 16 मई से विकास खंड मुख्यालय कुनिहार में पंचायत चुनावों के लिए बैलेट पेपर लेखन और वितरण कार्य चल रहा था। इस कार्य के लिए अलग-अलग पंचायतों में कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जांच के दौरान मतपत्रों की संख्या में गड़बड़ी सामने आने पर मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के चुनाव संबंधी आदेश रद्द कर उन्हें उनके मूल विभागों में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उधर, ग्राम पंचायत खनलग के लिए नए सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो।

खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर के बोल

खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो बैलेट पेपर गायब पाए जाने के बाद लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं।

प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि गायब हुए बैलेट पेपर एक अति-महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिनका गुम होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सांई दत्तात्रेय वर्मा के बोल

वहीं, सोलन के पुलिस अधीक्षक सांई दत्तात्रेय वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत में आठ लोगों के नाम दर्ज किए गए थे, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कश्मीर में UP के नाबालिग हिंदू लड़के का धर्म परिवर्तन, काम सिखाने के बहाने घर से ले गया था आरोपी

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक नाबालिग हिंदू लड़के...

लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रहा हिमाचल, हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में...

पंचायत चुनाव प्रचार के आरोपों पर घिरी महिला आयोग अध्यक्ष, आयोग ने डीसी कुल्लू से मांगी रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य महिला...