नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कांग्रेस समर्थित नीति महाजन बनेंगी चेयरमैन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नीति महाजन की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

चुनाव में नीति महाजन ने वार्ड नंबर चार से जीत दर्ज करते हुए नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शर्मा शिब्बू को 264 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही नीति महाजन को नगर परिषद अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया था।

नीति महाजन दिवंगत कांग्रेस नेता आरके महाजन की पुत्रवधू हैं। उनके पति गौरव महाजन वर्तमान में पार्षद हैं। इस बार नूरपुर नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। इसी कारण निवर्तमान पार्षद गौरव महाजन की धर्मपत्नी नीति महाजन को मैदान में उतारा गया था।

चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नूरपुर की जनता ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से ऊपर उठकर महाजन परिवार पर भरोसा जताया है। लोगों ने एक बार फिर नगर परिषद की जिम्मेदारी महाजन परिवार को सौंपने के संकेत दिए हैं। अब अध्यक्ष पद के औपचारिक चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नीति महाजन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...