जिला में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य बने निर्विरोध

--Advertisement--

जिला में 411 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, 4 प्रधान, 7 उप प्रधान सहित 400 पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला  में  4 प्रधान, 7 उप प्रधान तथा 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

  • उन्होंने बताया कि विकास खंड भरमौर में 1 प्रधान, (ग्राम पंचायत  तुंदाह) 2 उप प्रधान (ग्राम पंचायत नयाग्रां और  गरौंडा) तथा 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
  • विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य, विकास खंड चंबा में 1 उप प्रधान  (ग्राम पंचायत  चीलबंगला) तथा 57 पंचायत सदस्य,
  • विकास खंड मैहला में 2 प्रधान (ग्राम पंचायत  फागड़ी और भटवाडा), 2 उप प्रधान  (ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसौदन) तथा 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
  • इसी प्रकार विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य,
  • विकास खंड सलूणी में 1 प्रधान, 1 उप प्रधान तथा 61 पंचायत सदस्य
  • और विकास खंड तीसा में 1 उप प्रधान ग्राम पंचायत दियोला तथा 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान एवं समस्त पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...