मझग्रां (लदवाड़ा) पंचायत में तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत आने वाली मझग्रां (लदवाड़ा) पंचायत होने वाले पंचायत चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के अंतिम दिन 15 मई को तीन वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। पंचायत के सात वार्डों में से वार्ड नंबर-1 से रंजना देवी, वार्ड नंबर-2 से कृष्णा देवी तथा वार्ड नंबर-3 से तरसेम कुमार निर्विरोध वार्ड सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।

पूर्व प्रधान योगराज चड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व जिला परिषद चेयरमैन देस राज बागी, कैप्टन अमर सिंह, कै दविंदर सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, पूर्व उप प्रधान योगिंद्र तथा गांव के प्रबुद्ध लोग और उनके खुद के प्रयासों से तीनों वार्डों में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवाए गए जिसमे तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए।

उन्होंने कहा कि पंचायत में आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने निर्विरोध चुनाव करवाकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। क्षेत्र की जनता ने नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...