पंजाब से शादी करने ज्वालामुखी पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, सड़क हादसे ने छीन ली खुशियां; युवती की लाश देखकर बिलखता रहा प्रेमी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पंजाब से शादी के पवित्र बंधन में बंधने ज्वालामुखी आए एक प्रेमी जोड़े की खुशियों को एक अज्ञात वाहन ने हमेशा के लिए छीन लिया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद प्रेमी सड़क पर फूट-फूट कर रोता रहा। युवक का हृदयविदारक विलाप देखकर वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी के मुताबिक, हादसा ज्वालामुखी के साथ लगते अंब-पठियार बाईपास पर सोमवार देर रात को हुआ।

युवती सिमरन (22 वर्षीय) और युवक पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि युवक और युवती मां ज्वालामुखी के दरबार में माथा टेकने और विवाह करने के इरादे से यहां पहुंचे थे। सोमवार देर रात दर्शन करने के उपरांत दोनों ज्वालामुखी बाईपास मार्ग पर पैदल टहल रहे थे।

इसी दौरान एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने युवती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद का मंजर बेहद भावुक कर देने वाला था। अपनी होने वाली पत्नी का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देख युवक सुध-बुध खो बैठा। वह बीच सड़क पर सिमरन का शव पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगा।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...