खूनी हिंसा में बदला भूमि विवाद, जमकर चले डंडे, पत्थर व घातक हथियार, 15 लहूलुहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले संतोषगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शामलात भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक हिंसक जंग में तब्दील हो गया। दो गुटों के बीच वर्चस्व की इस लड़ाई में जमकर डंडे, पत्थर और घातक हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, टकराव तब शुरू हुआ, जब एक पक्ष ने कथित तौर पर अपने कब्जे वाली शामलात भूमि पर बिजाई (बुवाई) शुरू की। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते जुबानी जंग मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लोग हथियारों के साथ मैदान में उतर आए।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ईंटों और गंडासियों से एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन का अभी तक औपचारिक बंटवारा (तक्सीम) नहीं हुआ था और यह तय हुआ था कि प्रशासन की निगरानी में ही कोई कार्य होगा।

गौरतलब है कि इस भूमि को लेकर कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हुई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के पास मामला लंबित होने के बावजूद समय रहते इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका। हालात इतने बेकाबू थे कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभालते हुए दोनों तरफ की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।

एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी के बोल

एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के...

स्टेडियम जाने से पहले जान लें धर्मशाला का नया ट्रैफिक प्लान

मैच डे पर धर्मशाला में ऐसे चलेगा ट्रैफिक, कांगड़ा...

वीरगाथा : 6 महीने की बेटी व रोते मां-बाप को छोड़ मातृभूमि पर न्योछावर हो गया सिरमौर का जांबाज बेटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला अपनी वीरता, त्याग...

तीन दिन तक चला खेलों का महाकुंभ, कुल्लू एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिला एथलेटिक संघ (केडीएए) द्वारा आयोजित तीन...