हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी और भ्रामक जानकारियों से युवाओं को आगाह किया है। विभाग का कहना है कि पिछले कुछ समय से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भर्ती से जुड़े कई अनधिकृत पोस्ट, मैसेज और दावे साझा किए जा रहे हैं, जिनसे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि होमगार्ड भर्ती से जुड़ी जानकारी जारी करने के लिए किसी भी व्यक्ति, एजेंसी, सोशल मीडिया पेज या गैर-आधिकारिक प्लेटफॉर्म को अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे किसी भी विज्ञापन, पोस्ट या संदेश पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

होमगार्ड मुख्यालय शिमला की ओर से शुक्रवार को जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित असली और अधिकृत जानकारी केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी के माध्यम से ही साझा की जाएगी। विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी सूचना की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारियां कई बार युवाओं को गुमराह कर सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है, ताकि भर्ती से जुड़ी सही जानकारी समय पर मिल सके।

विभाग ने यह भी साफ किया है कि गैर-आधिकारिक स्रोतों से फैलाई जा रही किसी भी गलत या भ्रामक जानकारी के लिए वह जिम्मेदार नहीं होगा। माना जा रहा है कि भर्ती को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद विभाग को यह सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...