दर्दनाक हादसा : आग में झुलसने से नेपाली युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में नेपाली मूल के युवक की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव मटासा, डाकघर झडग, तहसील जुब्बल में बीती शाम पेश आई।

मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की निवासी जिला दैलेख, करनाली क्षेत्र नेपाल के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से जुब्बल क्षेत्र में मजदूरी का कार्य कर रहा था और गांव मटासा स्थित एक सेब बगीचे में काम करता था। घटना की जानकारी मृतक के भाई प्रेम कार्की ने पुलिस को दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार टोपिद्र कार्की बगीचे में काम करने के बाद रसोईघर में मौजूद था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर शराब के नशे में रसोई में पड़ी सेब की खाली ट्रे इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वह उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटों ने उसके कपड़ों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वह किसी तरह कमरे की ओर गया और वहां अपना जला हुआ लोअर उतार दिया। इसके बाद वह पानी की मदद से आग बुझाने के लिए दोबारा रसोईघर की तरफ आया, लेकिन अत्यधिक झुलसने और दर्द के कारण वह बेसुध होकर गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जुब्बल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...