हिमाचल में दोस्त बना हत्यारा, साथ में खाने-पीने के बाद हुई तीखी बहस; सुबह मिला खून से लथपथ शव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जरा सी बात पर शुरू हुई बहसबाजी के बाद तैश में आकर एक युवक ने दूसरे के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवक की मौत के बाद आरोपी ने उसके शव को धक्का देकर ढांक में गिरा कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत लुडेरा-सुंगल मार्ग से संपर्क मार्ग कलौता में दर्दनाक घटना सामने आई है।

मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र भवन सिंह गांव सलोडी (झल) डाकघर पलूंही तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। सुबह सैर पर निकले ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने हत्या के पीछे रहे कारणों को जोड़ते हुए आठ घंटों के भीतर युवक के साथ काम करने वाले युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार सुबह संपर्क मार्ग कलौता में सड़क पर बिखरे खून और ढांक से नीचे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देख ग्रामीण सन्न रह गए।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे के बाइक पर सवार होकर अजय कुमार गांव सलोडी (झल) डाकघर पलूही तहसील व जिला चंबा, पकंज कुमार गांव नौण डाकघर बरौर तहसील व जिला चंबा और अरुण कुमार गांव वलियारा डाकघर पलूही तहसील जिला चंबा पलूंही स्थित एक दुकान पर पहुंचे। तीनों ने वहां से नमकीन के पैकेट, अंडे, ठंडा इत्यादि सामान खरीदा। इसके बाद तीनों ने मिलकर पार्टी की।

करीब आधे घंटे बाद पंकज कुमार अपनी बाइक पर चला गया जबकि, पीछे से अजय कुमार और अरुण कुमार भी पैदल अपने घर की तरफ चले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ढांक में अजय कुमार का शव पड़ा देखा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सबूतों और गवाहों के आधार पर अरुण कुमार को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपसी बहसबाजी और शराब के नशे में युवक ने दूसरे युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की आशंका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...