IIT में बिना जेईई एडवांस्ड एडमिशन, चार साल के डिग्री कोर्स में लें दाखिला, 31 तक करें आवेदन

--Advertisement--

चार साल के डिग्री कोर्स में लें दाखिला; 31 मई तक करें आवेदन, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

हिमखबर डेस्क

आईआईटी मद्रास में बिना जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड स्कोर के चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) डिग्री कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईआटी मद्रास के इस स्पेशल कोर्स का पूरा नाम बीएस प्रोग्राम इन डाटा साइंस एंड एप्लिकेशन है। यह कोर्स एक ऑनलाइन कोर्स है। पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। इस कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड में बैठने की जरूरत नहीं है।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। इसके लिए ह्यह्लह्वस्र4.द्बद्बह्लद्व. ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में हजारों छात्र इस कोर्स को कर रहे हैं। चूंकि यह कोर्स ऑफलाइन (क्लासरूम स्टडी) नहीं है, इसलिए हजारों विद्यार्थी इस कोर्स को कर रहे हैं।

जेईई मेन्स में प्रदर्शन के दम पर जिन स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाई किया है, वे इस कोर्स में डायरेक्ट एंट्री पा जाएंगे। जिन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है या फिर जेईई मेन्स नहीं दिया है, उन्हें एक क्वॉलिफायर एग्जाम देना होगा।

चार सप्ताह के अंत में, अध्ययन के चार सप्ताह में शामिल सामग्री के आधार पर पात्र उम्मीदवारों के लिए एक क्वॉलिफायर परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोर्स का मकसद भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और एमबेडेड मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में ग्रेजुएट्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है। कोर्स फुल टाइम जॉब्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इसमें कई एंट्री एग्जिट प्वाइंट होंगे। डिग्री पूरा न कर पानों के पास प्रमाण पत्र या डिप्लोमा प्राप्त करने का चांस होगा। डाटा साइंस प्रोग्राम कक्षा 10-स्तर के गणित और अंग्रेजी के साथ किसी भी शैक्षणिक स्ट्रीम के छात्रों के लिए खुला है।

कोई आयु सीमा नहीं— इस कोर्स को किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। बीएस कोर्स की शुरुआत फाउंडेशन लेवल से होगी। फाउंडेशन लेवल में जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाई करने वाले डायरेक्ट एंट्री पा जाएंगे, लेकिन अन्य स्टूडेंट्स को जैसा कि ऊपर बताया गया है, एक क्वॉलिफायर एग्जाम क्रैक करना होगा।

अन्य स्टूडेंट्स को चार सप्ताह का ऑनलाइन प्रीपेटरी मॉड्यूल पूरा करना होगा। क्वॉलिफायर प्रक्रिया में लेक्चर वीडियो, असाइनमेंट और चार बेसिक लेवल के पाठ्यक्रमों अंग्रेजी, डाटा साइंस के लिए गणित, डेटा साइंस के लिए सांख्यिकी और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के लाइव सत्रों के आधार पर चार सप्ताह का कोर्सवर्क शामिल है, जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवाया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में ग्रेडिंग के लिए हर सप्ताह एक असाइनमेंट जमा करना होगा।

अन्य डिग्री के साथ पढ़ाई

इस ऑनलाइन डिग्री को आप अपनी किसी अन्य ऑफलाइन रेगुलर कॉलेज डिग्री या अपनी फुल-टाइम जॉब के साथ कर सकते हैं।

आवेदन फीस

जनरल— 4000 रुपए
एससी व एसटी— 2000 रुपए

मल्टीपल एग्जिट ऑप्शंस

यह प्रोग्राम बहुत लचीला है। यदि आप इसे बीच में छोडऩा चाहते हैं, तो आपको खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता। एक साल बाद सभी कोर्स पूरे करने पर फाउंडेशन सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल बाद डाटा साइंस या प्रोग्रामिंग (या दोनों) में डिप्लोमा मिलता है। तीन साल बाद बीएससी डिग्री मिलती है। चार साल बाद पूरी बीएस डिग्री मिलती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...