बनखंडी-हरिपुर मार्ग पर पुलिया के नीचे गिरी कार, शीशे तोड़कर बाहर निकले सवार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बनखंडी-हरिपुर-दोसड़का से हरिपुर मार्ग पर वीरवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में फंसे लोग शीशे तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद वे अपने साथ चल रही अन्य 2 गाड़ियों में बैठकर मौके से चले गए।बताया जा रहा है कि सभी वाहन हरिपुर दोसड़का की ओर जा रहे थे।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह क्षेत्र का बेहद खतरनाक मोड़ माना जाता है। सड़क संकरी होने और अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

लोगों के अनुसार पिछले 2 महीनों के भीतर इस स्थान पर यह तीसरा सड़क हादसा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रानीताल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...