महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु ने माता बज्रेश्वरी मंदिर में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता बज्रेश्वरी के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने माता की शैय्या के लिए 100 ग्राम सोने से निर्मित हार भेंट स्वरूप अर्पित किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु परिवार की माता बज्रेश्वरी के प्रति गहरी आस्था और विश्वास है तथा वे विशेष रूप से माता का आशीर्वाद लेने कांगड़ा पहुंचे थे।

इस अवसर पर विनोद एन शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर हार माता को समर्पित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...