सिरमौर की सियासत में बड़ा मोड़: जिला परिषद चुनाव के मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी माहौल के बीच सिरमौर जनपद की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के सराहां जिला परिषद वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता बलदेव भंडारी (70) के चुनाव मैदान में उतरने से सियासी हलचल तेज हो गई है।

सूबे में पंचायती राज के चुनाव में शायद ही कही ऐसा होगा कि जब किसी राजनितिक दल का वरिष्ठ नेता भी मैदान में उतरा हो। मैदान में उतरकर भंडारी ने न केवल अपनी बल्कि पार्टी की साख भी दाव पर लगा ली है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके 70 वर्षीय बलदेव भंडारी का यह फैसला कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर उन्होंने इस चुनाव में अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा दांव पर क्यों लगाई है, इसका जवाब तो भविष्य के गर्भ में छिपा हैं, लेकिन इतना तय है कि उनका यह कदम चुनावी समीकरणों को जरूर प्रभावित करेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भंडारी अपनी पार्टी में दिल्ली आलाकमान तक परिचय के मोहताज नहीं है।

बलदेव भंडारी का पंचायती राज में अनुभव करीब चार दशकों का रहा है। पच्छाद क्षेत्र की जामना की सेर पंचायत में उनका लंबे समय से प्रभाव रहा है और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे बीडीसी में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिससे प्रशासनिक और जमीनी कामकाज का उन्हें अच्छा अनुभव है।

वर्तमान में भंडारी भाजपा के सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी ने उन्हें मंडी जिला का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया हुआ है। ऐसे में उनका सराहां सीट से चुनाव लड़ना सिर्फ एक स्थानीय मुकाबला नहीं, बल्कि संगठनात्मक ताकत और व्यक्तिगत प्रभाव की परीक्षा भी माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भंडारी की एंट्री से सराहां सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। अब देखना होगा कि उनका अनुभव और संगठन में पकड़ उन्हें जीत दिला पाती है या नहीं।

बता दे कि भाजपा नेता बलदेव भंडारी पूर्व में राज्य विपगण बोर्ड के अध्यक्ष व राज्य सहकारी बैंक के निदेशक अलावा सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। सराहां के जिला परिषद वार्ड में 17 पंचायतें है। भंडारी में 26 साल पहले भी जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था इसके अलावा पंचायती राज के चुनावों में हमेशा जीत का ही स्वाद चखा।

भंडारी शुक्रवार को दल बल सहित नामकंन पत्र दाखिल करेंगे। उधर, कांग्रेस ने सूर्यकांत सेवल को भाजपा के दिग्गज नेता के खिलाफ मैदान में उतारा है। दीगर है कि सिरमौर की मिनी विधानसभा में 17 वार्ड है, इस मर्तबा हॉट सीट को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी ने कहा कि वो पार्टी आदेश के तहत चुनाव मैदान में उतरे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...