उप महाधिवक्ता तरुण पाठक बने हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के हाल ही में सम्पन्न चुनावों में वरिष्ठ अधिवक्ता तरुण पाठक सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित हुए हैं। इन चुनावों में प्रदेशभर से कुल 45 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिनमें से 14 पुरुष एवं 4 महिलाएं निर्वाचित हुईं।

तरुण पाठक वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में उप महाधिवक्ता (Deputy Advocate General) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय का उल्लेखनीय समर्थन प्राप्त करते हुए यह जीत दर्ज की। अपनी जीत पर उन्होंने इसे अधिवक्ताओं के विश्वास, स्नेह और समर्थन का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि यह विजय उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

तरुण पाठक ने अपनी इस जीत को अपने स्वर्गीय पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाठक की पावन स्मृति को समर्पित किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 20 अप्रैल को हुए मतदान में उनके पिता ने भी अपना मत देकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। उल्लेखनीय है कि उनके पिता का हाल ही में 23 अप्रैल को निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि यह जीत उनके पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का परिणाम है, जिन्होंने हमेशा उन्हें न्याय, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के आदर्शों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

तरुण पाठक इससे पहले वर्ष 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नामित निदेशक, स्टील काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य तथा हिमाचल ग्रामीण बैंक में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं, वरिष्ठजनों, सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास ने उन्हें यह जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया है और वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...