कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत जिला कांगड़ा में विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 07 मई तक प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार प्रधान पद हेतु 1407, उप-प्रधान पद हेतु 1404, वार्ड सदस्य पद हेतु 3295, पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 393 तथा जिला परिषद सदस्य पद हेतु 60 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 6559 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

  • उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 120 तथा रैत ब्लॉक में 117 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
  • उप-प्रधान पद हेतु प्रागपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 122 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
  • वार्ड सदस्य पद के लिए प्रागपुर ब्लॉक में 339 तथा फतेहपुर ब्लॉक में 303 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
  • पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक 32-32 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए ज्वाली खंड के कबाड़ी वार्ड में सर्वाधिक 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि खोली तथा ठारू वार्ड में 4-4 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...