साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में 22 वर्षीय युवक पंकज संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार रात से लापता था, जिसकी गुरुवार को ब्यास नदी के सुरडवां पत्तन में लाश बरामद हुई है। जानकारी अनुसार पंकज उर्फ पंकू सोमवार देर रात को 2 बजे के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी बाइक द्वारा घर से बिना बताए अपनी पशुशाला में चला गया था।

सुबह जब पंकज के चाचा ने पशुशाला में जाकर उसकी गिरी हुई बाइक और चप्पल देखने के बाद खोजबीन करने की कोशिश की, तो उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पंकज रात को पशुशाला में क्यों गया यह भी अभी रहस्य बना हुआ है।

लापता युवक पंकज का साइप्रस का वीजा एक दिन पहले ही आया थ तथा उसकी टिकट भी कन्फर्म हो चुकी थी तथा वह विदेश जाने की तैयारी में था, लेकिन फिर लापता हो गया और आज उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...