पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में प्रचंड विजय के बाद कोटला बाजार में भाजपा का जोरदार जश्न

--Advertisement--

कोटला – स्वयंम 

पश्चिम बंगाल , असम व पुडुंचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बाजार में जोरदार जशन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हलवा बांट कर‌ खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर योगराज मेहरा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का जो हाल हुआ और यही हाल अगले वर्ष पंजाब और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का होने वाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और झूठी ग्रारंटियो के सहारे सत्ता पाने तक सीमित रह गई है। जबकि जनता अब अब विकास , स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो जनकल्याणकारी नीतियां लागू की है, उनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है। इसी कारण जनता का भरोसा भाजपा और मोदी सरकार पर लगातार मजबूत हुआ है।

वहीं प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने पश्चिम बंगाल , असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को मोदी सरकार की नीतियों की जीत तथा जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया‌।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी पश्चिम बंगाल की जनता का दिल जीतने में कामयाब हुई है और बंगाल में एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ है और अमन शांति की स्थापना होगी, और आने वाले समय में भाजपा पश्चिम बंगाल की तस्वीर बदल देगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्वाली रणजीत सिंह, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य प्रदीप शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, दीपक, रितेश मेहरा, कृष्ण कुमार , रामस्वरूप मेहरा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद अनुराग ठाकुर सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...