बीजेपी की चुनावी तैयारी तेज, मंडी-पालमपुर में उम्मीदवारों की घोषणा, निगम मंडी में काटे दिग्गजों के टिकट, 11 वार्डों में नए चेहरों पर दांव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश भाजा ने नगर निगम मंडी के चुनावी रण के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए पार्टी ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए 12 वार्डों में बिल्कुल नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस टिकट आवंटन में जहां कई दिग्गजों के पत्ते साफ हो गए हैं, वहीं कुछ पुराने पार्षद अपनी साख बचाने में कामयाब रहे।

टिकट वितरण में सबसे बड़ा झटका पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट को लगा है। आरक्षण रोस्टर के फेरबदल के कारण उनका गृह वार्ड पुरानी मंडी महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित हो गया था। इसके बाद भट्ट ने वार्ड एक खलियार से अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा न जताकर पूर्व जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन को तरजीह दी है।

भले ही कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हो, लेकिन पैलेस कालोनी एक के पूर्व पार्षद हरदीप सिंह राजा अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करने में सफल रहे। आरक्षण रोस्टर के चलते वह खुद भले ही दौड़ से बाहर हो गए, लेकिन अपनी पत्नी गुरदीप कौर को टिकट दिलाने में कामयाब रहे।

वहीं, दूसरी ओर सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी,निर्मल कुमारी व वीरेंद्र आर्य अपनी प्रदर्शन के दम पर दोबारा टिकट हासिल करने में सफल रहे हैं। समखेतर की पूर्व पार्षद निर्मल ने पड्डल वार्ड से टिकट हासिल किया है। पार्टी ने बैहना के पूर्व पार्षद कृष्ण भानु को झटका देते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।

भाजपा ने कई वार्डों से अपने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि टिकट के बंटवारे में पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा की पसंद को प्राथमिकता दी गई है।

उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।

  • भाजपा ने खलियार (अनारक्षित) वार्ड से रणवीर सिंह,
  • पुरानी मंडी (महिला) में सरिता हांडा,
  • पड्डल (महिला) निर्मल वर्मा,
  • नेला (महिला) मंजू देवी,
  • मंगवाई (महिला)  कृष्णा ठाकुर,
  • सनयारड़ (अनुसूचित जाति) वीरेंद्र सिंह आर्य,
  • तल्याहड़ (अनारक्षित) जितेंद्र सिंह,
  • पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) गुरदीप कौर,
  • पैलेस कॉलोनी-2 (सामान्य) सुमन ठाकुर,
  • सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) नेहा कुमारी,
  • समखेतर (अनारक्षित) जितेंद्र शर्मा,
  • भगवाहन (अनारक्षित) गगन कश्यप,
  • थनेहड़ा (महिला) रजनी शर्मा,
  • बैहना (अनुसूचित जाति) गुरबचन सिंह
  • व  दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से रीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने राजपुर वार्ड से किरना देवी
  • व होल्टा से लता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पालमपुर, मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम सहित अन्य क्षेत्रों के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों के लिए 29-30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।

4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई को नामांकन वापसी होगी। इसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 17 मई को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत और नगर परिषदों में मतों की गणना 17 मई को मतदान पूरा होने के बाद शुरू होगी। नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...