दस मई से पहले आएगा रिजल्ट, 10वीं-12वीं के परिणाम पर बोले एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

देश के कई राज्यों के शिक्षा बोर्डों ने दसवीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। अब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पर टिक गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हुए लगभग एक माह हो चुका है और अब दसवीं व 12वीं के करीब 1.84 लाख परीक्षार्थियों को अपने परिणाम को लेकर उत्सुकता है।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा के बोल 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा इस वर्ष 30 अप्रैल तक दसवीं व 12वीं का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। मगर प्रशासनिक कारणों से रिजल्ट की प्रक्रिया में विलंब देखने को मिला है और अब लक्ष्य को संशोधित कर 10 मई से पहले दसवीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल मूल्यांकन का दूसरा चरण चल रहा है तथा अब शीघ्र ही मूल्यांकन के पूर्ण होने की संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को जारी रखते हुए इस वर्ष भी पहले 12वीं कक्षा का परिणाम और उसके कुछ दिन बाद दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

परीक्षार्थी और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट तथा नोटिफिकेशन सेक्शन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...

देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में...

29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

हिमखबर डेस्क राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश...