पुलिस ने श्मशानघाट के पास दी दबिश, कार से बरामद हुई 4 किलो 40 ग्राम चरस, 2 तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंचरुखी थाना अंतर्गत पुलिस ने बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर एक आल्टो कार से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कुल्लू जिला के दो तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर स्थित श्मशानघाट के समीप दो वाहनों में कुछ व्यक्ति सवार हैं, जो भारी मात्रा में चरस की तस्करी कर उसे बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली तो एक आल्टो कार से 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपाल (24) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव खून्न, तहसील आनी व जिला कुल्लू और सुरेंद्र कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय धनी राम निवासी गांव डगूट, डाकघर जौऊ, तहसील आनी व जिला कुल्लू के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पंचरुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...