शाहपुर – नितिश पठानियां
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के अंतर्गत घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी तथा फोकल प्वाइंट डिलीवरी के लिए नई दरें अधिसूचित की हैं।
अधिसूचना के तहत शाहपुर एवं 39 मील शहरी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पर 24 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं फोकल प्वाइंट डिलीवरी के लिए दूरी के अनुसार अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

- 0 से 10 किलोमीटर दूरी वाले क्षेत्रों के लिए 26 रुपये,
- 11 से 15 किलोमीटर के लिए 29 रुपये,
- 16 से 20 किलोमीटर के लिए 32 रुपये,
- 21 से 25 किलोमीटर के लिए 40 रुपये,
- 26 से 30 किलोमीटर के लिए 41 रुपये
- तथा 30 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले क्षेत्रों के लिए 45 रुपये अतिरिक्त कूलिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
- अधिसूचना में मंझग्रा, पुहाड़ा, रैत, नेरटी, चुरथा, झरेड़, प्रेई, भलाना, पक्का टियाला, नरेड़, रेहलू, पलवाला, बसनूर, बगरू, डोहब, प्रीतम नगर, सद्दूं, क्यारी, भड़ियाल, सहवां, हरनेहरा, दुर्गेला, बडंज, सारनू, भरुण, द्रमण, हटली, योल, डढम्भ, लदवाड़ा, घटनालू, भाली, झोल, चंबी, भौरा, बैसो, बालनू, थुलेट, चड़ी, लंजोट के लिए फोकल प्वांईट डिलीवरी के लिए 26 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
- जबकि झीर बल्ला, मोहर, सिरमानी, चड़ी, मट्टी घरोह, भटेच, टूंडू, ठारू, दरगेला, बंडी, ओडर, रजोल, अन्सूई, भाटी, केटलू, मकरोटी, दरीणी, 32 मील, कोटला, सोल्दा, ठारू, बग्गा, जांगल, त्रिलोकपुर, बडंज, पलूंडू, योल तथा ठुकराला के लिए 29 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
- इसके अतिरिक्त डिब्बर, मनेई, रिडकमार, लाहडी, बारा, कुठेड, भेडखड्ड, मोलटा, दरमनाला, दुलारा और घरोली के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 32 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
- इसके अलावा हारचकियां, लपियाणा, गुब्बर सल्ली, कनोल, भरमाड, नडोली, सिरमानी, दुराणा, सरोग, पुंगा, रजैण, चंद्रोबां, मंगियाणा, घरनोटा, बसडू, चिल्लियां, ध्याला तथाा सिहंूता के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 40 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
- इसके अतिरिक्त परगोड, बोह, कोहला, कमला, डेंथा, भरयारा तथा खखूं के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 41 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है
- जबकि हार, टूंडी, खरगेट, टिक्करी, डूगाली, समोट, खनोडा, पटका, रूपियाणा, बीना तथा सिम्बलघटला के फोकल प्वाईंट डिलीवरी के लिए 45 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

