5 दिन भी नहीं टिकी दो सड़कों की शिलान्यास पट्टिकाएं, शरारती तत्वों ने तोड़ दी सडक़ की शिलान्यास पट्टिका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नाहन विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में किए गए एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

16 अप्रैल को विधायक अजय सोलंकी द्वारा काशीवाला–जबलबाग–बनोग सड़क व गौशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिका का शिलान्यास किया गया था।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि महज पांच दिनों के भीतर ही किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्वों ने दोनों शिलान्यास पट्टिकाओं को न केवल नुकसान पहुंचाया, बल्कि उसे पूरी तरह से तोड़ दिया।

खास बात यह है कि इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ-साथ इस घटना को लेकर असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है।

इस पूरे मामले पर विधायक अजय सोलंकी ने बेहद शांत और संतुलित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी असली पहचान जनता के दिलों में है।

उन्होंने भावुक लेकिन दृढ़ शब्दों में कहा,“मेरी असली पट्टिका पत्थरों पर नहीं, बल्कि नाहन की जनता के दिलों में है, और उसे कोई भी नहीं तोड़ सकता।”

विधायक ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य समाज में भाईचारे और आपसी विश्वास को कमजोर करते हैं।

उन्होंने नाहन के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से प्रेम, एकता और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है।

विकास कार्यों को लेकर अपनी सोच स्पष्ट करते हुए सोलंकी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और यह किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी कार्य का श्रेय लेने की कोई इच्छा नहीं है। अगर उनके द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय कोई और लेता है, तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का विकास और जनता का विश्वास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उद्घाटन से एक दिन पहले जल गई पचपदरा रिफाइनरी, PM मोदी ने कल करना था शुभारंभ

हिमखबर डेस्क  राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी...

जश्न के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, 30 एकड़ में फैली गेहूं की फसल राख

हिमखबर डेस्क  पंजाब के कपूरथला जिले में भुलाथ क्षेत्र में...

जल्द होगा ब्लॉक कांग्रेस जवाली की कार्यकारिणी का गठन : चंद्र कुमार

ज्वाली - शिवू ठाकुर  ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली की बैठक कृषि...