डिलीवरी बॉय की पिटाई पर बवाल, विरोध में नाराज़ लोगों ने थाने के बाहर किया चक्का जाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जनपद के सुंदरनगर में रेस्टोरेंट मालिक और एक डिलीवरी बॉय के बीच हुई मारपीट की घटना ने देर रात तक माहौल को तनावपूर्ण बनाए रखा।

घटना के विरोध में नाराज़ लोगों ने सुंदरनगर पुलिस थाना के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। डिलीवरी बॉय के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में लोग रात करीब 12 बजे तक थाने के बाहर डटे रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पुलिस को दी गई शिकायत में 25 वर्षीय पीड़ित दीपक, पुत्र सोहन सिंह, निवासी गांव बाड़ी, सुंदरनगर ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का कार्य करता है।

वह ऑर्डर लेने के लिए सुंदरनगर स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचा था। ऑर्डर तैयार होने के बाद जब वह काउंटर पर पहुंचा, तो रेस्टोरेंट मालिक धीरज जंवाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक और उसके एक साथी ने उसे घेरकर मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मारपीट में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, एक दांत टूट गया और उसके कपड़े फट गए। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया तथा करीब 2 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

वहीं, दूसरी ओर रेस्टोरेंट मालिक धीरज जंवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पहले डिलीवरी बॉय ने ही गाली-गलौज की और हेलमेट से हमला किया, जिसके बाद विवाद बढ़ा।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...