निजी विश्वविद्यालय का छात्र हॉस्टल की बालकनी से कूदा, आत्महत्या का किया प्रयास; जानें वजह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जेपी विश्वविद्यालय में बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल की बालकनी से कूदकर आत्म हत्या का प्रयास किया है। गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है इस बीच देर रात विद्यार्थियों ने भी विवि परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी सोलन अभिषेक सेरेक के बोल 

एसपी सोलन अभिषेक सेरेक ने बताया कि विद्यार्थी जम्मू का रहने वाला है। जेपी विवि में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। जिसने देर रात हॉस्टल से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है फिलहाल छात्र की गंभीर हालत है उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

छात्र से पूछताछ के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी इस विषय में बात की जा रही है।

बता दें कि छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...