कांगड़ा की डल झील पर गूंजेगी शिव भक्ति, महाआरती की तैयारियां शुरू

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह पठानियां- उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में नवाया शीश।

हिमखबर डेस्क 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की ।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएग। और यह आरती हर दिन की जाएगा उन्होंने कहा की डल झील में पहले की तरह पानी भी दिखेगा।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 1 करोड़ से डल झील का जीर्णोद्धार स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत उप मुख्य सचेतक केवल सिंह ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर पहुचकर विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर ,तहसीलदार गिरीराज, खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यान, सहायक अभियांता जलशक्ति विभाग पंकज चौधरी , कनिष्ट अभियंता अरुण कुमार लोक निर्माण विभाग ,कल्यानण भट्ट , मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों सहित ,सचेतक केवल सिंह पठानियां सलाहकार सहित अन्य गांववासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...