सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 17 से 20 अप्रैल से आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि उप रोजगार कार्यालय आनी में 17 अप्रैल, उप रोजगार कार्यालय बन्जार में 18 अप्रैल और जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास पात्र पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 18000 से 24000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कम्पनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा अपना नवीनतम बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...