सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल से

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर (बणी) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में 20 अप्रैल, उप रोजगार कार्यालय नेरचौक (बल्ह) में 21 अप्रैल, उप रोजगार कार्यालय गोहर में 22 अप्रैल तथा उप रोजगार कार्यालय करसोग में 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास अथवा फेल पात्र पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, लम्बाई 168 सेंटीमीटर या अधिक तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 17,500 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 23,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन तथा मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जिला बिलासपुर के शाहतलाई में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान होस्टल और मेस सुविधा, दो वर्दियां तथा प्रशिक्षण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी। कम्पनी द्वारा 10,850 रुपये (रिफंडेबल) प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार जमा करना होगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती होटल, मॉल, कंपनियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा अपना नवीनतम बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा।

इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...

जेई, ओटीए और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर...