परिवार के साथ स्कूल में दाखिला कराकर लौट रहे छात्र को कार ने कुचला, हुई मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई है। भड़ोली के पास कार की चपेट में आने से 11 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान रिश्व के रूप में हुई है, जो अधवाणी क्षेत्र के धनोट गांव का रहने वाला था।

यह घटना उस समय हुई जब रिश्व अपनी मां सुलोचना देवी, पिता और दो भाई-बहनों के साथ स्कूल से बाहर निकल रहा था। सुलोचना देवी अपने बेटे का स्कूल में दाखिला करवाकर वापस लौट रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार में आई एक कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रिश्व गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की मां की शिकायत के आधार पर धर्मशाला के खनियारा निवासी कार चालक आशीष कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...